
आरएसएस सर संघसंचालक मोहन भागवत शनिवार सुबह आगरा पहुंच गए, उन्होंने यहां जयपुर हाउस स्थित महानगर संघचालक विजय गोयल के घर प्रवास किया, उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ता बाहर इंतजार करते रहे। उन्होंने शिष्टाचार भेट की, इसके बाद दोपहर में कमला नगर स्थित गनेश नागर सरस्वती विद्या मंदिर में भवन का लोकार्पण किया।
दलित के घर करेंगे भोजन
इस दौरे के आखिरी दिन वह एक दलित कार्यकर्ता के घर दोपहर का खाना खाएंगे।भागवत आरएसएस के दलित कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी के घर खाना खाएंगे। राजेंद्र आगरा में जूते बनाने का एक कारखाना चलाते हैं। भागवत के इस फैसले को राजनीतिक कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। संघ नेताओं का कहना है कि भागवत द्वारा दलित कार्यकर्ता के घर खाना खाने का फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं है।
Leave a comment