Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Russian lady stages protest in Agra: Sushma Swaraj tweets, Thank you Akhilesh ji for resolving this. Such incidents affect country’s
बिगलीक्स

Russian lady stages protest in Agra: Sushma Swaraj tweets, Thank you Akhilesh ji for resolving this. Such incidents affect country’s

107

olga 3
आगरालीक्स
 ….आगरा में रसियन युवती के ससुराल में धरने पर बैठने के मामले में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के टिृवीट पर सीएम अखिलेश यादव ने कार्रवाई की, रविवार को कुछ ही घंटे में रसियन युवती को सास ने अपने घर में बुला लिया और उन्हें रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया। इसकी जानकारी यूपी सीएम कार्यालय से रीटिवीट कर केंद्रीय विदेश मंत्री को दी गई, इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रीटिवीट करते हुए कहा है कि धन्यवाद आपने यह प्रकरण का निस्तारण कर दिया, इस तरह के मामले देश की छवि को खराब करते हैं।
शुक्रवार से आगरा में कारोबारी की पत्नी रसियन युवती अपने बच्चे के साथ ससुराल में धरने पर बैठ गई है। वह प्रोपर्टी में हिस्सा चाहती है, बुजुर्ग सास का कहना है कि उसका बेटा और उसकी पत्नी रसियन युवती शराब पीते हैं, उन्हें शादी के बाद 11 लाख रुपये दे चुके हैं। अब देने के लिए पैसे नहीं हैं, कहां से उन्हें रुपये दें। शनिवार को बारिश में भी रसियन युवती अपने बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी रही।
आगरा की इंद्रपुरी कालोनी विक्रांत सिंह चंदेल की शादी 2011 में रूस की ओल्गा एफिमेंकोव से हुई थी।
उसके एक बच्चा है। वह परिवार सहित गोवा में रह रहा था। वहां बिजनेस में घाटा हुआ तो आगरा आ गए। यहां उन्हें पता चला कि सास ने पूरी प्रॉपर्टी अपनी बेटी को दे दी है। उन्हें घर में एंट्री तक नहीं दी गई। इस कारण वह पति और बच्चे के साथ ससुराल में धरने पर बैठ गई।
कारोबार में घाटे के बाद लौटा
विक्रांत ने अपनी मां पर बहू के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह कह दिया है कि वह किसी को हिस्सा कैसे दिला सकती है। यह परिवार का विवाद है। मारपीट हुई तो पुलिस अपनी तरफ से कानूनी कार्रवाई करेगी। विदेशी बहू का धरना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई उसे देखने आ रहा है।
बुजुर्ग सास बेटे और बहू से परेशान
दूसरी तरफ सास का कहना है कि वह खुद एक कमरे में रहती हैं। बेटी को दामाद ने निकाल दिया था इसलिए मकान उसके नाम कर दिया। बेटी स्कूल चलाती है। वह बेटे को शादी के बाद से 11 लाख रुपये दे चुकी हैं। अब देने को कुछ नहीं। बहू और बेटे खुलेआम शराब पीते हैं। जुआ खेलते हैं। वह क्या करें। बुढ़ापे में यह दिन देखने पड़ रहे हैं। बेटा ही लायक होता तो बात क्या थी।

Tweet 

‏@SushmaSwaraj Sushma Swaraj
Akhilesh ji – Pl help this lady. @yadavakhileshSushma Swaraj added,
CM Office, GoUP ‏@CMOfficeUP 3h3 hours ago
@SushmaSwaraj @yadavakhilesh Ms.Olga has been united with the family& she will get her portion of the house to live

@SushmaSwaraj @yadavakhilesh Police has filed FIR under relevant sections against her In-laws. Speedy prosecution will be ensured.

CM Office, GoUP ‏@CMOfficeUP 50m50 minutes ago
@SushmaSwaraj @yadavakhilesh the lady has been united with the family after counselling the in-laws.

Akhilesh Yadav ‏@yadavakhilesh 4h4 hours ago
@SushmaSwaraj yes we are.

CM Office, GoUP ‏@CMOfficeUP 4h4 hours ago
@SushmaSwaraj @pradesh18hindi मा० #UPCM @yadavakhilesh ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!