
डॉक्टर्स डे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल को डॉ बीसी रॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस समारोह में 25 डॉक्टर सम्मानित किए गए थे, जिसमें से डॉ राजेश्वर दयाल सहित यूपी के दो डॉक्टर थे। वहीं, नॉन मेट्रो शहरों के डॉ दयाल सहित पांच डॉक्टर सम्मानित किए गए थे। डॉ दयाल की इस उपलब्धि पर इंडियन एकेडमी आॅफ पिडियाट्रिक्स आईएपी आगरा शाखा द्वारा होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आगरा शाखा के अध्यक्ष डॉ राजीव जैन और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पीपी माथुर ने डॉ दयाल को सम्मानित किया। वहीं, उनकी इस उपलब्धि पर डॉक्टरों ने बधाई दी। इस दौरान डॉ जेएन टंडन, डॉ मनोज जैन, डॉ अरुण जैन, डॉ राजेश गुप्ता सहित शहर के बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।
आगरा के लिए बडी उपलब्धि
चिकित्सा के क्षेत्र में आगरा देश दुनिया में पहचान बना चुका है। यहां के डॉक्टरों का बडा नाम है। इस श्रेणी में युवा चिकित्सक भी शामिल होने के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। ऐसे में डॉ दयाल को डॉ बीसी रॉय अवार्ड से सम्मानित किए जाने से डॉक्टर उत्साहित हैं। आने वाले समय में शहर के कई अन्य डॉक्टरों को बडी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
मेडिकल टूरिज्म को बढावा मिलने से होगा फायदा
आगरा के चिकित्सकों का काम देश दुनिया में पहुंच सके, इसके लिए मेडिकल टूरिज्म को बढावा देने की जरूरत है। आईएमए द्वारा इस दिशा में काम चल रहा है। ऐसा होने पर यहां के डॉक्टरों का इलाज दुनिया भर में पहुंचेगा।
Leave a comment