मथुरालीक्स..दर्दनाक एक्सीडेंट, दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत. बाइकों के उड़ गए परखच्चे. 18 से 20 साल के हैं तीनों मृतक
यूपी के मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. थाना जमुनापार क्षेत्र में दो बाइकां को आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की सिर में चोट लगने से मौत् हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. बताया जाता है कि बाइकों पर सवार युवकों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहन7ा था. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिनहें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सीडेंट बलदेव रोड पर गोपालपुर के पास हुआ. जमुनापार क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय गोपी और गोपालपुर में रहने वाला 18 साल का छोटू यामाहा बाइक से महावन जा रहे थे. वहीं बुलेट बाइक पर सवार गोकुल निवासी 20 वर्षीय छोटू, 19 वर्षीय पीयूष और 18 वर्षीय दाऊदयाल महावन की ओर से आ रहे थे. गोपालपुर के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं पीयूष और दाऊदयाल की हालत भी गंभीर है. सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए.