नईदिल्लीलीक्स… किसानों की भूख हड़ताल और भारत बंद का मिला-जुला असर रहा।
बार्डर के साथ जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल (उपवास) कर रहे हैं। किसानों के साथ उत्तर प्रदेश में सपाइयों ने समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पुलिस ने सख्ती से सपाइयों को रोक दिया गया है। रेल रोको आंदोलन सफल नहीं हो सका।
सिंघु बार्डर पर सुबह से ही किसान आज सुबह से ही उपवास पर बैठ गए। किसान नेताओँ के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर आज सुबह से ही किसान एकत्रित होना शुरू हो गए। हरियाणा में कुछ स्थानों पर टोल फ्री करने का आह्वान को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए रोक दिया। कुछ स्थानों पर टोल को फ्री कर दिया गया।
अरविंद केजरीवाल उपवास पर बैठे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज किसानों के समर्थन में उपवास किया, जिसे भाजपा मंत्रियों ने पाखंड बताया है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल पाखंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को उन्होंने दिल्ली में लागू किया लेकिन अब किसानों के समर्थन में आकर पाखंड कर रहे हैं।
टुकड़े टुकड़े गैंग उठा रहा फायदाः रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि किसान आंदोलन का टुकड़े-टुकड़े गैंग फायदा उठा रहा है। किसानों के हित की कोई बात नहीं कर रहा है। उन्होंने यह बात पटना में किसान चौपाल का उद्घाटन करते हुए कही।
पीछे हटने का सवाल नहीः राजनाथ
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कृषि कानूनों पर अब पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है। कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है।
कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट करने का आरोप
किसानों के समर्थन में सपाइयों के आने पर पुलिस ने सुबह से ही उन पर पहरा बैठा दिया, जिससे वह आगे नहीं निकल सकें। अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने रेल रोको भी सफल नहीं हो सका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पर एकत्रित हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं निकलने दिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंबर गौरांग देव ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओँ को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।