आगरालीक्स…वेलेंटाइन डे से पहले एसबीआई दे रहा स्पेशल आफर…टैबलेट, घड़ी और सैमसंग मोबाइल, होटल बुकिंग, फ्लाइट, शाॅपिंग में मिलेगा कैशबैक…
ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में, ऑफर्स की कोई कमी नहीं है और अब भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक नया ऑफर शुरू करने जा रहा है. SBI के सुपर सेविंग डेज ऑफर में, ग्राहकों को 4 से 7 फरवरी तक SBI YONO से भुगतान करने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ मिलेगा.
आपको कितना कैशबैक मिलेगा?
SBI YONO के माध्यम से सुपर सेविंग डेज़ के दौरान OYO की होटल बुकिंग पर 50% तक की छूट दी जा रही है. वहीं, Yatra.com के साथ ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर 10% की छूट मिलेगी. टैबलेट, घड़ी और सैमसंग मोबाइल पर 15 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव है. YONO यूजर्स को Pepperfry से फर्नीचर खरीदने और Amazon पर चुनिंदा श्रेणियों में खरीदारी करने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा.
वेलेंटाइन डे सप्ताह से पहले
फरवरी के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए, SBI YONO यूजर्स के लिए यह खास ऑफर लेकर आया है. SBI के अनुसार, YONO के 34.5 मिलियन उपयोगकर्ता हैं जिन्हें इस शॉपिंग कार्निवल का लाभ मिलेगा. युवाओं में वेलेंटाइन वीक को लेकर काफी क्रेज है. ऐसे में SBI YONO का यह ऑफर उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.