आगरालीक्स.. आगरा में एसबीआई में 24 साल के प्रोबेशनरी आफिसर की मौत हो गई, आरोप है कि तबीयत खराब होने पर भी ब्लड डोनेट करा दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल के बाद एसएन में भर्ती किया गया, यहां उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मूल रूप से गांव उमरारा (डिबाई), बुलंदशहर निवासी जितेंद्र कुमार (24) पुत्र भूपेंद्र कुमार आर्य का भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी आफिसर की पद पर दो जनवरी को दिल्ली में नियुक्ति हुई थी। छह जनवरी को उन्हें आगरा में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया, यहां उनका विभव नगर स्थित होटल में प्रशिक्षण चल रहा था।
तबीयत खराब होने के बाद भी कराया रक्तदान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र के रिश्तेदार नरेश कुमार का आरोप है कि 15 जनवरी को एसएन की ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया, इसमें एसबीआई के कर्मचारियों ने रक्तदान किया, आरोप है कि जितेंद्र की तबीयत होने के बाद भी रक्तदान करा दिया गया। उसने मना किया लेकिन कहा गया कि यह प्रशिक्षण का हिस्सा है। दोपहर तीन बजे रक्तदान किया। आधा घंटे बाद जितेंद्र की हालत बिगड़ गई। फतेहाबाद रोड स्थित अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, रात 11 बजे जितेंद्र की मौत हो गई। उनके पिता भूपेंद्र और मां अनीता आ गईं। परिजनों ने बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
एमटेक के बाद की पीएचडी
पोस्टमास्टर भूपेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं, बडी बेटी प्रिया की एक महीने पहले शादी हुई है, बेटे जितेंद्र ने बीटेक, एमटेक के बाद जर्मनी से पीएचडी की, इसके बाद बैंक में सलेक्शन हुआ। छोटी बेटी जया 12वीं और बेटी राहुल 10वीं का छात्र है।