आगरालीक्स.. आगरा में चेक गणराज्य के विदेश मंत्री ने एजूकेशनल टूरिज्म पर चर्चा की, विदेश मंत्री ने विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक उन्नयन के लिए काम करने पर बात की। ताजमहल का किया दीदार विदेश मंत्री ने अपनी पत्नी इवा पेट्रिकोवा के साथ ताजमहल का दीदार किया। कहा कि मेरी बरसों की ख्वाहिश आज पूरी हुई है।
आगरा चेक गणराज्य के विदेश मंत्री टॉमस पेट्रिसेक अपनी पत्नी इवा पेट्रिकोवा नौ सदस्यीय दल के साथ आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर पहुंचे। विवि के सभी कैंपस और चलने वाले कोर्स की जानकारी दी। ब्रज के पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक आयोजन राम बरात, सावन मेले, जनकपुरी आयोजन के बारे में बताया। चेक गणराज्य के विदेश मंत्री टॉमस पेट्रिसेक ने कहा कि उनके यहां नैनो टेक्नोलॉजी, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, साइंस पर बहुत काम हो रहा है। विवि और उनके बीच में शैक्षिक समन्वय हो जिससे संस्कृति, टेक्नोलॉजी, कला का आदान प्रदान हो सके। इस पर कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने सहमति जताई। विवि में एजूकेशनल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चेक गणराज्य से हर साल 10 हजार लोग भारत आते हैं, इसमें से नौ हजार लोग आगरा आते हैं।