Rashifal 6 July 2024: Shanidev will bless these zodiac signs…#aajkarashifal
Scene of Fish Market in Agra Nagar Nigam
यह आगरा का नगर निगम है या मछली बाजार
आगरालीक्स …… आगरा नगर निगम में पहली बार हंगामा नहीं हो रहा है, यहां सदन का मतलब है हंगामा, कुछ देर की कार्रवाई के बाद पार्षदों का डायस के पास आ जाना, माइक लेकर मेयर सहित नगर निगम के अधिकारियों को खरी खरी सुनाना, कुछ देर तक हंगामा करना, आम लोगों की समस्याओं को उठाना, जिनका सालों से समाधान नहीं हो सका है, मगर हर बार इसे ही लेकर हंगामा होता है। शनिवार को टोरेंट को लेकर हंगामा हुआ। मीडिया कर्मियों के कैमरे का प्लेस चमकने के साथ ही धीरे धीरे माहौल सामान्य हो जाता है। इसके बाद लंच और मेयर इंद्रजीत आर्य, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह सहित विभिन्न दलों के पार्षद अपने अपने घर लौट जाते हैं, कुछ नगर निगम में अपने कार्यों के लिए रुक जाते हैं।