Sunday , 15 November 2026
Home एजुकेशन Schools & Government office closed on 17 August in Agra
एजुकेशनबिगलीक्स

Schools & Government office closed on 17 August in Agra

307

आगरा 17 अगस्त को आगरा के सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल बंद रहेंगे
आगरालीक्स.. आगरा 17 अगस्त को आगरा के सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल बंद रहेंगे, साथ ही सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक और 17 अगस्त को स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद किए गए हैं।
गुरुवार शाम पांच बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली, वे 93 वर्ष के थे। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक और शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही उनके पैत्रक गांव बटेश्वर में उनकी प्रतिमाओं को सहेज कर रखा जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ताजमहल और आगरा कनेक्शन
. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली कविता ताजमहल पर थी, यह कविता में ताजमहल के संगमरमरी हुस्न के साथ कारीगरों का दर्द भी था, खुद पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे यह बात अभी तक अच्छी तरह से याद है कि मेरे पिताश्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी मेरी अँगुली पकड़कर मुझे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में ले जाते थे। उपदेशकों के सस्वर भजन मुझे अच्छे लगते थे। आर्य विद्वानों के उपदेश मुझे प्रभावित करने लगे थे। भजनों और उपदेशों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम की बातें भी सुनने को मिलती थी।
क्या यह एक संयोग मात्र था ? क्या इसके पीछे कोई विधान था ? घर में साहित्य प्रेम का वातावरण था। मैंने भी तुकबंदी शुरू कर दी। मुझे याद है कि मेरी पहली कविता ‘ताजमहल’ थी, किंतु ताजमहल पर लिखी गई यह कविता केवल उसके सौंदर्य तक ही सीमित नहीं थी। कविता उन कारीगरों की व्यथा तक पहुंच गई थी, जिन्होंने पसीना बहाकर जीवन खपाकर ताजमहल का निर्माण किया था।
ताजमहल, यह ताजमहल,
कैसा सुंदर अति सुंदरतर।
जब रोया हिंदुस्तान सकल,
तब बन पाया यह ताजमहल।
मैंने विक्टोरिया कॉलेज ग्वालियर से स्नातक की परीक्षा पास की थी। आगे पढ़ने का इरादा जरूर था लेकिन साधनों का अभाव था। ग्वालियर की रियासत मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दिया करती थी। इनमें दक्षिण से आए क्षत्रिय छात्र अधिक होते थे।
मैंने बी.ए. पास करते-करते अच्छा नाम कमा लिया था। मेरे भाषण शौक से सुने जाते। मेरी कविताएँ भी पसंद की जाती थीं। ग्वालियर रियासत में मेरा नाम भी हो गया था। जब उच्च शिक्षा के छात्रों का चयन होने लगा तो मुझे भी उसमें मौका मिल गया।
ग्वालियर के छात्र आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के कारण कानपुर जाते थे। कानपुर में डी.ए.वी. कॉलेज और सनातन धर्म कॉलेज दोनों का बड़ा नाम था। मैंने डी.ए.वी. कॉलेज में प्रवेश लिया। कॉलेज का भवन काफी विशाल था। छात्रावास में उसके छात्रों के रहने की व्यवस्था सरलता से हो जाती थी। मैंने छात्रावास में रहने का निश्चय किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

SP Dalit Sammelan Agra Live: PDA more strong, Samvidhan protect Democracy says Akhilesh Yadav

आगरालीक्स …आगरा में सपा के ​दलित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Sammelan Agra Live: Former CM Akhilesh Yadav reaches in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद...

बिगलीक्स

SP Western UP Dalit Mahasammelan: Former CM Akhilesh Yadav reaches 12.30 PM

आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में...

error: Content is protected !!