आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत, 7 नए केस आए हैं, 1139 पॉजिटिव केस हो गए हैं। किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में रविवार को कोरोना के 7 नए केस आए हैं। राजपुर चुंगी क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी निवासी दो साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती बोदला क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 59 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से 73 साल के केशव कुंज निवासी मरीज, 63 साल की जगदीश पुरा निवासी महिला मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 91 साल के शमसाबाद निवासी मरीज और 49 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना पॉजिटिव दो की मौत, 77 की हो चुकी है मौत
रविवार को कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है, 54 साल की शाहगंज निवासी महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कराया गया। इनकी मौत हो गई है। 70 साल के ताजगंज निवासी मधुमेह से पीडित मरीज को भर्ती कराया गया, इनकी भी मौत हो गई। आगरा में कोरोना पॉजिटिव 77 की मौत हो चुकी है।
8 मरीजों की छुटटी, 125 का चल रहा इलाज
रविवार को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आठ मरीजों की छुटटी कर दी गई, 937 मरीजों की छुटटी की जा चुकी है, 125 मरीज भर्ती हैं, इलाज चल रहा है।