आगरालीक्स…आगरा के सीनियर लीडर डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार. गार्ड आफ ऑनर दिया गया. राजनीति व चिकित्सा जगत के कई लोग हुए उपस्थित.
आगरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया गया. ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर उन्हें सलामी दी गई और शोक ध्वनि बजाई गई. इस दौरान वहां पर राजनीति व चिकित्सा जगत के कई लोग उपस्थित रहे. सुबह दस बजे अंतिम संस्कार शुरू हुआ. डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल के दोनों पुत्र राजेश कौशल और डॉ. योगेश कौशल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया.
ये लोग रहे उपस्थित
अंतिम संस्कार के समय
विधायक डॉ धर्मपाल, डॉ राजीव कौशल,, संजीव कौशल, प्रिन्स कौशल, चैतन्य कौशल, अनंत कौशल, डॉ. मुनिश्वर गुप्ता, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. धर्मेश, डॉ. योगेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम, एक्स आईएएस डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, आगरा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन चिल्लू, रवि जैन, भिलावली से भाजपा सभासद भगवान दास गुप्ता के साथ कांग्रेस व भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे.