Friday , 18 April 2025
Home agraleaks Sensex created history, crosses 60 thousand
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेस

Sensex created history, crosses 60 thousand

नईदिल्लीलीक्स(24th September 2021 )… सेंसेक्स 60 हजार के पार. रच दिया इतिहास.

शुक्रवार को बाजार में शानदार तेजी
भारतीय शेयर बाजार ने नया मुकाम हासिल कर लिया। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार जैसे ही खुला, BSE सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार पहुंच कर खुला। बाजार में अभी भी तेजी चल रही है। इधर निफ्टी NIFTY भी 18 हजार के पार जाने की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी 80 प्वाइंट ऊपर 17900 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 350 अंकों की तेजी के साथ 60200 अंकों पर था।

19 शेयर बढ़त में दिखे
शुक्रवार सुबह 11 बजे तक 19 शेयर बढ़त बनाए हुए थे, जबकि 11 शेयर में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। एचसीएल, टीसीएस के साथ ही इंफोसिस के शेयर में एक फीसदी से अधिक की तेजी दिखाई दी। टाटा स्टील शेयर के एक फीसदी नीचे थे।

यह रहा उच्च स्तर
BSE सेंसेक्स सुबह 11 बजे तक 427 अंकों की तेजी के साथ 60312.51 के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी भी 50 इंडेक्स ऊपर होकर 17947 के अपने सबसे उच्च शिखर पर दिखा।

ग्लोबल मार्केट से मिले बेहतर संकेत
दरअसल ग्लोबल मार्केट से मिले बेहतर संकेतों के बीच ही बाजार में तेजी ​देखी गई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और एलएंडटी में जबरदस्त उछाल दिखा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : Man take away12 year old girl while sleeping, molested#Agra

आगरालीक्स…Agra News Video: वीडियो आगरा में घर पर अपने बहन भाई के...

बिगलीक्स

Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री...

बिगलीक्स

Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील...

बिगलीक्स

Agra News : Child vaccination available in Health Center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अपने बच्चों को कहां लगवा सकते...

error: Content is protected !!