Thursday , 12 February 2026
Home agraleaks Shadow UP Vidhan Sabha continue in night, discussion on Agra law & order in Focus
agraleaks

Shadow UP Vidhan Sabha continue in night, discussion on Agra law & order in Focus

vi
आगरालीक्स…….
आगरा में व्यापारी पिता – पुत्र की बीच बाजार हत्या के बाद भी अपराधियों के न पकडे जाने सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसके साथ ही यादव सिंह का भ्रष्टाचार, किसानों व बिजली की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर सदन में दस दिन तक चर्चा की मांग को लेकर यूपी विधान सभा स्थगित होने के बाद शैडो विधानसभा लगाई गई। रात नौ बजे विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने वेल में पहुंच कर सदस्यों को आश्वासन दिया कि हर ज्वलंत विषय पर एक-एक दिन चर्चा की जाएगी। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को सदन में होगी। इसके बाद ही शैडो विधानसभा समाप्त हुई।
इस तरह चली शैडो विधान सभा
विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भले ही विधान सभा दोपहर एक बजे स्थगित कर दी गई थी, इसके बाद वेल में धरना दे रहे भाजपा विधायकों ने सदन में शैडो (छाया) विधान सभा चलायी। दादा के नाम से लोकप्रिय वरिष्ठ विधायक श्यामदेव राय चौधरी विधानसभा अध्यक्ष बने तो डा.राधामोहन दास अग्रवाल नेता सदन। सुरेश खन्ना को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली तो मनीष असीजा ने संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व संभाला। सलिल विश्नोई गृह मंत्री व रवि शर्मा ऊर्जा मंत्री बने। इसी प्रकार अन्य विधायकों को भी जिम्मेदारियां देकर सदन का संचालन शुरू हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यपाल का ओहदा दिया गया।

सदन दस दिन चलाने की मांग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना का कहना था कि विधानसभा की नियमावली के नियम 14 के अनुसार दो माह के अंतराल के बाद सदन दस दिन चलना चाहिए। प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लायी है लेकिन पहले ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा होगी फिर अनुपूरक बजट पर गौर होगा।

kunआगरा में हत्यारोपियों के सिर कलम करने वाले को पांच लाख
सोमवार को आगरा बंद के बाद राजा मंडी में व्यापारियों की सभा हुई। सुमंत गुप्ता ने कहा कि एसएसपी को सस्पेंड करने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए, इन हालातों में पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। व्यापारी नेता मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी पिता पुत्र के हत्यारों का सिर कलम करने वालों को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। उधर, आगरा में अधिकांश बाजार बंद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!