अलीगढलीक्स …आज ही के दिन 23 मार्च, 1931 की मध्यरात्रि को अंग्रेजों ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया था। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। गुरुवार को शहीद दिवस पर राम घाट रोड़ स्थित इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में निदेशिका देवेंद्री कुमारी, संस्थापक तरूण कुमार, प्रधानाचार्य जय प्रदीप, के.पी.सिंह, रक्षपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सी.बी.सिंह, संगीता चैधरी, डाॅ नताशा चैधरी, सी.पी. सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पित की। के.पी. सिंह ने कहा कि शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की शहादत की कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानाचार्य जय प्रदीप ने कहा कि अगर देशभक्ति का दूसरा नाम भगत सिंह कहें तो वह अतिश्योक्ति नहीं होगी। संगीत पर शहीदों को नमन हेतु देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान आरती मित्तल, ज्योति सिंह, निकिता आदि उपस्थित थे।
Leave a comment