आगरालीक्स(06th October 2021 Agra News)… शारदीय नवरात्रि कल से. इस बार आठ दिनों का होगा पर्व. जानिए घट स्थापना का शुभ मुहुर्त.
आठ दिन के ही होंगे नवरात्रि
मां दुर्गा के 9 दिव्य रूपों की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि हिंदुओं की आस्था का विशेष पर्व है। यह इस बार सात अक्टूबर से शुरू हो रहा है। गोवर्धन के ज्योतिषाचार्य पंडित राम शास्त्री ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि गुरुवार 7 अक्टूबर को प्रारम्भ हो रहा है। इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है। इसी वजह से शारदीय नवरात्रि आठ दिनों तक ही रहेगा। 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

अतः घटस्थापना शुभ समय
प्रातः 06 बजकर 15 मिनट से प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक श्रेष्ठ है।
श्रेष्ठ मुहूर्त
उन्होंने बताया कि दिवाकाल (सुबह) 10:40 से दोपहर 1:35 के बीच में तीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध होंगे। इसी समय में अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। जो इस दिन का सर्वोत्तम घट स्थापना का मुहूर्त कहा जाएगा। घट स्थापना, दुर्गा पूजा काल में सूर्य व चंद्रमा दोनों ही कन्या राशि में रहेंगे।
मां के नौ स्वरूप
पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी व नौवें दिन सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाएगी।
इस बार डोली पर सवार होकर आएंगी मां
ज्योतिषाचार्य पंडित राम शास्त्री ने बताया कि हर बार मां अपने अलग—अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। उन्होंने बताया कि हर वाहन का अपना अलग महत्व होता है। इस बार माता डोली यानि पालकी पर सवार होकर आएंगी।
यह शुभ संकेत नहीं
उन्होंने बताया कि नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार और शुक्रवार को होती है तो मां पालकी पर सवार होकर आती हैं। पंडित राम शास्त्री ने बताया कि मां के डोली पर सवार होकर आने को शुभ संकेत नहीं माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार राजनीतिक उथल पुथल की स्थिति बनती है। ये प्राकृतिक आपदाएं आने का भी संकेत हैं। महामारी फैलती है। हालांकि जो भी भक्त मां का सच्चे मन से ध्यान करता है, उनकी आराधना करता है उस पर यह अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- इस बार डोली पर सवार होकर आएंगी मां
- कलश स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त
- नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ समय
- शारदीय नवरात्रि
- शारदीय नवरात्रि मे मां किस पर सवार होकर आएंगी
- शारदीय नवरात्रि में ऐसे करें कलश स्थापना