Wednesday , 22 July 2026
Home अध्यात्म Shardiya Navratri 2024: This time Sharadiya Navratri will be for full 9 days. Know which day and which date.
अध्यात्म

Shardiya Navratri 2024: This time Sharadiya Navratri will be for full 9 days. Know which day and which date.

308

आगरालीक्स..इस बार पूरे 9 दिन के होंगे शारदीय नवरात्र. जानिए किस दिन कौन सी तिथि. पालकी पर सवार होकर आएंगी मातारानी और इस वाहन पर सवार होकर जाएंगी.

इस बार शरद नवरात्र पूरे 9 दिन के हैं जो गुरूवार 03 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं और महानवमी 12 अक्टूबर 2024 तक चलेंगे विजयदशमी दशहराभी इस बार 12 अक्टूबर दिन शनिवार को है इस बार शरदनवरात्र में देवी मातारानी का आगमन देवलोक से गुरूवार को पालकी पर सवार होकर आ रही हैऔर नवरात्र के पश्चात विजयदशमी वाले दिन शनिवार को सिंह पर सवार होकर देवलोक वापस जाएंगी अतः इस बार माता का आगमन और प्रस्थान दोनों सही हैं परंतु गुरूवार को पालकी पर सवार होकर आना व शनिवार को विजयदशमी वाले दिन जो देवी माता सिंह पर सवार होकर देवलोक को प्रस्थान करेंगी इससे तात्पर्य युद्ध और कम वर्षा होना अत्यधिक भीषण गर्मी पड़ने का सूचक है इससे बेरोजगारी और गुंडागर्दी में अपराध में वृद्धि होती है

शरद नवरात्रि 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक की शुभ तिथियां
नवरात्रि दिन 1 (प्रतिपदा)घटस्थापना : मां शैलपुत्री पूजा, 03 अक्टूबर 2024 (गुरूवार)
नवरात्रि दिन 2 (द्वितीया)मां ब्रह्मचारिणी पूजा,04 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 3 (तृतीया)मां चंद्रघंटा पूजा, 05अक्टूबर 2024 (शनिवार) सुबह 05:30से 06अक्टूबर रविवार सुबह 07:49तक तृतीया मान्य होगी इस बार तृतीया तिथि 05 और 06अक्टूबर दोनों तारीख को रहेगी
नवरात्रि दिन 4 (चतुर्थी)मां कूष्मांडा पूजा, 07 अक्टूबर 2024 (सोमवार)
नवरात्रि दिन 5 (पंचमी)मां स्कंदमाता पूजा,08 अक्टूबर 2024 (मंगलवार)
नवरात्रि दिन 6 (षष्ठी‌)मां कात्यायनी पूजा, 09 अक्टूबर 2024 (बुधवार)
नवरात्रि दिन 7 (सप्तमी)मां कालरात्रि पूजा, 10 अक्टूबर 2024 (गुरूवार)
नवरात्रि दिन 8 (अष्टमी)मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 11 अक्टूबर 2024, (शुक्रवार)
नवरात्रि दिन 9 (नवमी)मां सिद्धिदात्री,महानवमी , नवरात्रि पारणा 12 अक्टूबर 2024, (शनिवार)
नवरात्रि दिन 10 (दशमी)दुर्गा विसर्जन,और देवी माता का सिंह पर,देवलोकगमन विजय दशमी 12 अक्टूबर 2024, (शनिवार)

घरों में की जाएगी घट स्थापना
इस वर्ष 03अक्टूबर 2024 गुरूवार को घरों में की जाएगी घट स्थापना, इस बार शरद नवरात्रि में देवी मां पालकी पर सवार होकर लोगों के घरों में आ रही हैं और शरद नवरात्रि की समाप्ति शनिवार को सिंह पर सवार होकर देव लोग को वापस जाएंगी इस दिन हस्त नक्षत्र ऐंन्द्र योग पढ़ रहे हैं शरद नवरात्रि कलश स्थापना में इस बार ग्रहों का अत्यंत दुर्लभ संयोग भी बन रहा है इस दिन कन्या राशि में सूर्य, चन्द्रमा, केतू का संयोग बन रहा है तुला राशि में बुध और दैत्य गुरु शुक्र होंगे इस बार कुम्भ राशि में स्वग्रही शनिदेव होंगे वृषभ राशि में देवगुरू बृहस्पति का योग बना हुआ हैमीन राशि में राहु होंगे अतः इस वर्ष गोचर सामान्य से अच्छी कहलाई जाएगी जिसके कारण से इस बार प्राकृतिक आपदा युद्ध आगजनी भूकंप रेल दुर्घटनाएं या मारामारी हिंसा की संभावना है ज्यादा हो सकती हैं खेती पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा मानसून की स्थिति भी इस बार सामान्य हो सकती है ठंड अच्छी पडेगी।

पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी व नौवें दिन सिद्धिदात्री स्वरूप है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 21 July 2026

आगरालीक्स…21 जुलाई मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Sawan Mah 2026: Sawan features a rare and auspicious convergence of Mondays and Nag Panchami…#agranews

आगरालीक्स…शिव जी का प्रिय सावन माह 30 जुलाई से लग रहा. सावन...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 20 July 2026

आगरालीक्स….20 जुलाई सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!