Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi’s road show in Agra,
Shiv Temple Parikrama start in Agra with rain
आगरालीक्स…. आगरा में बम बम भोले गूंज रहा है, दूसरे सावन पर शिवालयों की प्रक्रिया के लिए युवक भोलेनाथ के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। मगर, इस बार भीड और स्टॉल कम दिखाई दे रही हैं। डीजे पर प्रतिबंध से बहुत कम जगह पर ही डीजे लगे हुए हैं।
ऐसा माना जाता है कि 5241 वर्ष पूर्व भगवान भोलेनाथ गोकुल में बाल कृष्ण के दर्शन के लिए पधारे थे। पहले उन्होंने मनोकामना की तो मनकामेश्वर बाबा के नाम से प्रतिष्ठित हुए। गोकुल दर्शन करने के लिए कई रूप धारण किए मैया से पूछा कि किस रूप में दर्शन कराएगी जब राजा के रूप में राजेश्वर नाथ, फिर पृथ्वीनाथ और पर्वत स्वरूप में कैलाश महादेव और अंत में बलधारी बल्केश्वर नाथ बने। पंडित अक्को गुरू ने बताया समय-समय पर नाम, मंदिर की संरचना बदलती रही।
बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर और सुनील नागर ने बताया कि परिक्रमा 31 जुलाई (रविवार) शाम से शुरू होगी। श्रद्धालु राजेश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश महादेव और बल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार को सुबह करीब चार बजे खुलेंगे। पहले बाबा बिल्वकेश्वरनाथ (बल्केश्वर) जी की मंगला आरती होगी। इसके बाद जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजन किया जाएगा। सुबह से परिक्रमार्थियों के आने तक जलाभिषेक की प्रक्रिया चलती रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में मेवे के दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम छह बजे से बाबा का दिव्य, मनमोहक फूल बंगला सजाया जाएगा। अद्भुत शृंगार आरती होगी। रात दस बजे महाआरती के बाद 12 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे।
रविवार दोपहर तीन से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन
– कानपुर, फीरोजाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को छलेसर पुलिस चौकी से डायवर्ट करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा।
– ग्वालियर से दिल्ली और जयपुर को जाने वाले वाहन रोहता नहर होते हुए जाएंगे। ग्वालियर रोड से कानपुर जाने वाले वाहन सैंया, इरादतनगर, फतेहाबाद होते हुए फीरोजाबाद जाएंगे।
– तोराचौकी फतेहाबाद रोड व एकता चौकी शमसाबाद से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिंकदराराऊ होते हुए अपने जाएंगे।
हल्के वाहनों के लिए
— क्लब चौराहे से सांई की तकिया, राबली की तरफ आॅटो नहीं जाएंगे, इसे डायवर्ट किया जाएगा। – भगवान टॉकीज से एमजी रोड को जाने वाले वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार प्रतापपुरा से रावली की ओर जाने वाले हल्के वाहन प्रतापपुरा चौराहे से ईदगाह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन रावली मंदिर के सामने से नहीं गुजरेगा।
– हल्के वाहन फ्लाई ओवर रामबाग तक आने दिए जाएंगे। उससे आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। बजरंग पेट्रोल पंप से आगे नए पुल की ओर से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। शहर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज तक जाने दिया जाएगा। मगर, कोई भी वाहन बेलनगंज से यमुना किनारे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
– बेलनगंज यमुना किनारे की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाथरस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
– कमला नगर की सड़कों पर किसी भी वाहन को परिक्रमा मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
– फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहनों को पथौली नहर से डायवर्ट किया जाएगा।