Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Shocking News: Young man burnt alive in transport company fire, male skeleton found in debris after two days…#agranews
बिगलीक्स

Shocking News: Young man burnt alive in transport company fire, male skeleton found in debris after two days…#agranews

199

आगरालीक्स…उफ! आगरा में दो दिन पहले जिस बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगी, उसमें एक युवक जिंदा जला…आज मलबे में मिला कंकाल…जांच को पहुंची पुलिस

आगरा के यमुना किनारा रोड पर दो दिन पहले जिस बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगी थी उसमें एक युवक भी जिंदा जल गया है. मलबे में आज युवक का कंकाल मिला है जिसके मिलने पर यहां हड़कंप मच गया. युवक के जिंदा जलने और कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मरने की वाले की पहचान करना चाही लेकिन हो नहीं सकी. मामले की जांच कर रही है.

सोमवार को लगी थी आग
आगरा के यमुना किनारा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस में सोमवार को दोपहर आग लग गई थी. यह कंपनी यमुना किनारा मार्ग पर दरेसी नंबर तीन स्थित है जो कि बंद थी. इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का नाम देवेंद्र गुर्जर निवासी सैंया है. पुरानी मंजिल के प्रथम तल पर यह कंपनी थी. भूतल पर पेठा और अन्य दुकान हैं. बताया जाता है कि यह कंपनी पांच साल से बंद थी और इसमें कबाड़ भरा हुआ था. आग लने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चला था.

आज मिला युवक का कंकाल
दो दिन बाद यानी आज ट्रांसपोर्ट कंपनी का मलबा हटाया जा रहा था. इसी दौरान मलबा हटाने वाले लोग तब शॉक्ड रह गए जब मलबे में एक कंकाल पड़ा हुआ देखा. यह देखते ही दुकानदारों के होश उड़ गए. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से इस नर कंकाल के बारे में जानकारी लेकिन पहचान नहीं हो सकी. आशंका जताई जा रही है कि आग लगने से पहले यह युवक यहां था, जो कि आग में जिंदा जल गया. अब पुलिस इस मामले की जांच के लिए आग से पहले के सीसीटीवी फुटेज देख रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

error: Content is protected !!