आगरालीक्स…Agra News : यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों में हर तीन दिन में एक मौत, 12 साल में 1320 की गई जान। हादसों का ये कारण आया सामने। ( Agra News : 1320 death in 12 year on Yamuna Express way in accident, Reason Overspeed & sleep nap #Agra )
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच 165 किलोमीटर के सफर में कार हादसे थम नहीं रहे हैं। आए दिन हादसे में मौत हो रही है, इसमें भी युवाओं की संख्या ज्यादा है।
12 साल में हुए 7425 हादसे
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन को आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर 12 साल में 7425 हादसे हुए हैं। इसमें 1320 लोगों की मौत हुई है जबकि 11168 लोग घायल हुए हैं।
522 की झपकी और 201 की ओवर स्पीड से मौत
यमुना एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों के पीछे नींद की झपकी और ओवर स्पीड कारण सामने आ रहा है। 12 साल में 1320 की मौत हादसों में हुई है, इसमें से 522 की मौत का कारण नींद की झपकी आना और 201 की मौत का कारण ओवरस्पीड सामने आया है।