आगरालीक्स… आगरा के एक बडे कारोबारी की ईमेल आईडी हैक कर लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए थे, यूके पुलिस की मदद से आगरा की साइबर सेल ने कारोबारी के लाखों रुपये वापस करा दिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जूता कारोबारी दीपक कुंद्रा की सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में फुट कंपोनेंट कंपनी है। उनका चीन की एक कंपनी के साथ बडा कारोबार है, एक महीने पहले हैकर्स ने जूता कारोबारी की कंपनी की ईमेल आईडी को हैक कर लिया। दीपक कुंद्रा ने चीन की कंपनी को माल मंगाने के लिए ईमेल किया, उनकी मेल आईडी पर चीन की कंपनी से मिलता हुआ एक मेल आया। इस मेल में माल की सप्लाई से पहले लोयडस बैंक, ओल्डहैम सिटी, यूके के एकाउंट में 42729 डालर ट्रांसफर करने के बारे में लिखा था। यह मेल मिलने के बाद दीपक कुंद्रा ने 16 जून को बैंक आॅफ बडौदा के अपने खाते से 42729 डालर करीब 28 लाख रुपये आॅनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी माल की सप्लाई के लिए ईमेल नहीं आया तो उन्होंने चीन की कंपनी से संपर्क किया। वहां से जवाब आया कि पैमेंट न करने के कारण माल की सप्लाई नहीं की गई है। इसके बाद उन्होंने एकाउंट चैक किया, यह एकाउंट चीन की कंपनी का नहीं था।
साइबर सेल ने यूके पुलिस की मदद से वापस कराए 28 लाख
दीपक कुंद्रा ने 21 जून को आईजी मुथा अशोक जैन से मामले की शिकायत की, उनके निर्देश पर साइबर सेल ने जांच की। इसमें एक के बाद एक हैकर्स की परत दर परत खुलती गई। हैकर्स ने दीपक की ईमेल आईडी हैक करने के बाद चीन की कंपनी के बजाय अपने एकाउंट में 28 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए थे। साइबर सेल ने लोयडस बैंक, ओल्डहैम सिटी, यूके के अधिकारियों से ईमेल से संपर्क कर एकाउंट से पैमेंट करने पर रोक लगवा दी।
ऐसे वापस होता है कैश
लोयडस बैंक, ओल्डहैम सिटी, यूके ने जिस एकाउंट में 28 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, उसके पैमेंट को रोक दिया। 27 जून को आगरा साइबर सेल ने यूके पुलिस को ईमेल आईडी हैक करने बैंक आॅफ बडौदा से आॅनलाइन कैश ट्रांसफर करने सहित अन्य सुबूत ईमेल की मदद से उपलब्ध कराए। ओल्डहैम सिटी, यूके की पुलिस ने लोयडस बैंक से दीपक कुंद्रा के एकाउंट में 28 लाख रुपये वापस करा दिए।
इंटरनेट फोटो