आगरालीक्स.. आगरा में अंजना टॉकीज के पास बडे शोरूम में आग से हडंकप मच गया, आग की लपटें तेज होती गई, धुआं फैल गया। स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
गुरुवार को आगरा में अंजना टॉकीज से नेहरू नगर रोड पर भगत हलवाई के बगल में कॉनवे प्लाजा में साडी का शोरूम में, सुबह शोरूम से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, कुछ ही देर में दमकल की टीम आ गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
16 जुलाई को मकान में लगी आग
16 जुलाई 2018 को आगरा में दो मंजिला कोठी में भीषण आग से हडकंप मच गया, कोठी के भूतल पर स्टेशनरी का गोदाम हैं, गोदाम से उठी लपटें तेज होती गईं। आस पास के लोग बाहर निकल आए। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 में सिपाही राजेश मिश्रा की दो मंजिला कोठी है, कोठी के भूतल पर स्टेशनरी का गोदाम है। रविवार देर रात स्टेशनरी के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई, स्थानीय लोग बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक स्टेशनरी का गोदाम और मकान जलकर स्वाह हो गया।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कोठी के भूतल में स्टेशनरी का गोदाम है, आशंका है कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। मामले की जांच चल रही है।
एक जुलाई को लगी भीषण आग
एक जुलाई 2018 को आगरा में पतंजलि, डीलक्स पेंट और फ्रूटी सहित तीन गोदाम में एक साथ आग से 25 करोड का नुकसान हुआ है। राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन के भाई सुनील अग्रवाल के पतंजलि वेयर हाउस में आग लगने के बाद उसके पास स्थित एक के बाद एक तीन वेयर हाउस में आग लग गई। आग की लपटों से घिरे गोदाम के पास पहुंचने में समस्या आई, 10 घंटे तक गोदाम में आग धधकती रही और तीनों गोदाम जलकर स्वाह हो गए।