नईदिल्लीलीक्स..कर्नाटक के सीएम के रूप में सिद्धारमैया,डिप्टी सीएम की शिवकुमार ने शपथ ली। आठ मंत्री बने। राहुल गांधी बोले पांच वादे जो कानून बनेंगे।
विपक्ष की एकजुटता दिखानी की कोशिश
कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। कर्नाटक के सीएम के रूप में सिद्धारमैया,डिप्टी सीएम की शिवकुमार ने शपथ ली। इस दौरान मंच पर कांग्रेस ने विपक्षी नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की।

दो घंटे में होगी कैबिनेट की मीटिंगः राहुल गांधी
शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दो घंटे के अंदर कैबिनेट की मीटिंग होगी, इस दौरान हमने जो पांच वादे किए हैं वह कानून बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाने पर जनता का भी आभार व्यक्त किया।