आगरालीक्स …शनिवार को खग्रास सूर्यग्रहण है। भारत में क्या रहेगा असर, जानिये.
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अमावस्या शनिवार चार दिसंबर को खग्रास सूर्यग्रहण पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:59 से दोपहर 3:07 बजे के मध्य विदेशों ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया दक्षिण अफ्रीका, जॉर्जिया, मेडागास्कर, मॉरिशस, वोत्सवाना और तस्मानिया आदि देशों में खग्रास सूर्यग्रहण दिखाई देगा।
भारत में सूतक और ग्रहण दोष नहीं
भारत में यह ग्रहण किसी भी जगह किसी भी स्थान से किसी भी प्रकार दिखाई नहीं देगा। अतः यहां किसी भी प्रकार से यम सूतक, पातक ग्रहण दोष मान्य नहीं होंगे।