
आगरालीक्स….. आगरा के एत्माउदौला थाने के नगला चांदनी में 55 वर्षीय विमला को उनके बडे बेटे राहुल ने फावडे से ताबडतोड वार कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह अपनी मां की हत्या करने के बाद वह शव को कमरे में गडढा खोदकर दफन करना चाह रहा था, इसी बीच वह वेहोश हो गया। राहुल के छोटे भाई को जब यह पता चला तो वह पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने मौके से विमला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बेहोशी की हालत में मिले राहुल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। .
Leave a comment