
पंचायत चुनाव के बाद से एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट नहीं आ रहे। इसके चलते मार्च से रिजर्व बैंक ने चेस्ट ब्रांच को नए नोट नहीं भेजे। ऐसे में एटीएम खाली चल रहे हैं। जो नोट हैं भी, वह इतने पुराने और खराब हैं जो एटीएम में काम नहीं कर पा रहे। शहर के अधिकांश एटीएम में कैश का संकट है
आगरा में 200 करोड़ रुपये की चेस्ट ब्रांच हैं, लेकिन दो महीने से कैश न आने से यह खाली हो चुके हैं। आगरा ही नहीं, बल्कि मैनपुरी, अलीगढ़, एटा जिलों में भी नोटों की किल्लत है। 100 रुपये के नोटों की ही गड्डियां मिल रही हैं। चैनल मैनेजर, एटीएम, स्टेट बैंक डीसी जैन ने मीडिया को बताया कि मार्च से रिजर्व बैंक से नोट नहीं मिले हैं। रिजर्व बैंक ने सोमवार के बाद स्थिति सुधरने का भरोसा दिया है। दिल्ली तक में नोटों की किल्लत है।
100 करोड़ चाहिए , 10 करोड़ भी नहीं
भारतीय स्टेट बैंक के आगरा में ही 365 एटीएम हैं। हर एटीएम में 25 से 40 लाख रुपये तक कैश आता है, लेकिन छह महीने से रिजर्व बैंक द्वारा एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट न भेजने के कारण कैश की किल्लत चल रही है। पंचायत चुनाव के बाद से चेस्ट में एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट नहीं पहुंचे। ऐसे में 100 रुपये के नोट ही एटीएम में लोड किए जा रहे हैं जो महज चार से छह घंटे में ही खत्म हो जाते हैं। एटीएम में हर दिन लोड करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन 10 करोड़ रुपये भी लोड नहीं हो पा रहे।
पुराने नोट फंस रहे
नए नोट न आने पर पर पुराने नोटों को ही एटीएम में लोड करने के लिए भेज रहे हैं। ऐसे में पुराने नोट मशीन के झटके के साथ या तो मुड़कर मशीन में फंस जाते हैं या फिर फट जाते हैं। इससे एटीएम मशीन ब्लॉक होने लगती है। यही वजह है कि इन दिनाें अधिकांश बैंकों के एटीएम पर मशीन खराब है का नोटिस लगा दिखाई दे रहा है।
Leave a comment