
( इंटरनेट फोटो)
आरके पुरम निवासी सपा नेता इरशाद की बालूगंज मार्केट में जूते की दुकान है। शुक्रवार सुबह इरशाद दुकान पर बैठा था तभी सपा नेता हरिकांत यादव तीन लड़कों के साथ आया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें इरशाद को चार गोलियां लगीं। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी सपा नेता अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चूंकि मामला दो समुदायों के बीच का है इसलिए एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रैंप के लिए चली गोलियां
बालूगंज में एक ही मार्केट में सपा नेता इरशाद और हरिकांत यादव की भी दुकानें हैं। अतिक्रमण अभियान के दौरान हरिकांत की दुकान में बनी अवैध सीढ़ियां तोड़ दी गई थी। जिसके बाद हरिकांत ने लोहे की रैंप लगा ली थी। इरशाद इसका विरोध करता था। इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। इसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
कारोबारियों में दहशत, मची भगदड
बालूगंज बाजार में दिनदहाडे गोली चलने से कारोबारियों में दहशत है, सुबह बाजार में भीड थी, इसी बीच गोलियों की आवाज से भगदड मच गई। शहर के भीडभाड वाले इलाके में हुई घटना से पुलिस के होश उडे हुए हैं, आरोपी की धरपकड के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। साथ ही गोली चलाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, इसके लिए कई लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं, बालूगंज बाजार में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बाजार में कुछ दुकानें बंद हैं।
Leave a comment