
दैनिक जागरण की आगरा यूनिट में कार्यरत राजेश मिश्रा मथुरा के प्रभारी हैं और सालों से पत्रकारिता में हैं। पिछले दिनों उनकी बेटी की तबियत बिगड गई, उन्हें नयति हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती किया गया, वहां डॉक्टरों ने दिल्ली ले जाने के लिए कह दिया। मेदांता, गुडगांव में हुई जांचों में पता चला कि मोहिनी मिश्रा का लिवर डैमेज हो चुका है, इसके लिए लिवर ट्रांसप्लांट करने की जरूरत है। इसका खर्चा करीब 22 लाख बताया गया, जर्नलिस्ट राजेश मिश्रा ने अपना लिवर इस प्रक्रिया में लिवर का कुछ हिस्सा लिया जाता है, इसे ट्रांसप्लांट करते हैं, पूरा लिवर नहीं लिया जाता, ट्रांसप्लांट के बाद डोनर और जिन्हें लिवर दिया गया है वे दोनों की स्वस्थ्य जिंदगी जीते हैं डोनेट किया। इलाज के लिए सीएम कार्यालय ने टिवीट कर 10 लाख की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत दे दी है।
#UPCM ने दैनिक जागरण, मथुरा के जिला प्रभारी श्री राजेश मिश्रा की पुत्री के इलाज के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
आईएमए कराएगा छह महीने की आशिम का इलाज
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ब्लू बेबी जन्मजात दिल का रोग का फ्री इलाज कराया जा रहा है।
जूता फैक्ट्री में कार्यरत राशिद हुसैन की छह महीने की बेटी को डायरिया की शिकायत थी, उसकी जांच की गई तो वह टीओएफ दिल की बीमारी से पीडित निकली। मगर, उसके इलाज के लिए परिजनों पर पैसे नहीं थे, इस पर आईएमए ने उसका इलाज कराने का जिम्मा लिया है, दिल्ली में आशिम का आॅपरेशन किया जाएगा।
Leave a comment