
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मंतोष यादव के भाई की पत्नी शशि कला यादव वार्ड 59 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती हैं। उनकी जीत की खुशी में चुनाव कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इसके लिए बार बालाओं को बुलाया गया, बार बालाओं के डांस शुरू करते ही सपा नेता भी बहक गए और जमकर पफायरिंग की, एक नेता ने रूपये उडाना शुरू कर दिया तो बार बालाओं पर रूपये लुटाने की होड लग गई। बार बालाओं के अश्लील डांस पर सपा नेताओं ने जमकर ठुमके लगाए।
Leave a comment