Tuesday , 10 March 2026
Home साहित्य Draupadi – Flamenco & Kathakali near Tajmahal
साहित्य

Draupadi – Flamenco & Kathakali near Tajmahal

102

daupadi
आगरालीक्स
 …….आगरा में ताज के साए में स्पेन और हिंदुस्तान की संस्कृति-संगीत का मिलन हुआ। ताज के गुंबद के ठीक पीछे सूरज डूबने को था, तो इधर ताज नेचर वॉक में स्पेन की फ्लेमेंको और केरल के कथकली नृत्य शैली का ‘फ्यूजन’ जबां हो रहा था। महाभारत की नायिका द्रौपदी के अपमान-पीड़ा को जिस भावपूर्ण ढंग से स्पेनिश और मलयाली कलाकारों ने मंच पर उतारा, उसे ताजनगरी के दर्शक भुला न पाएंगे।
आगरा बुक क्लब द्वारा नृत्य नाटिका द्वारा आयोजित प्रस्तुति में थी। द्रौपदी के चीरहरण और भीम द्वारा दु:शासन के लहू से द्रौपदी के बाल धोने तक की कथा को फ्लेमेंको और कथकली के जरिए पेश किया गया। 75 मिनट की नृत्य नाटिका में द्रौपदी बनी स्पेनिश कलाकार बेटिना केस्टानो ने फ्लेमेंको के जरिए खुशी, दुख, पीड़ा और अपमान के भावों को पेश किए तो दु:शासन और भीम का चरित्र कथकली की भंगिमाओं से रचा गया। दु:शासन (बीजू लाल) ने दर्शक दीर्घा से मंच पर इस संदेश के साथ प्रवेश किया कि 3500 साल बाद भी नारी के मान-मर्यादा से खिलवाड़ जारी है।
d 2कभी शोक तो कभी अपमान से कुम्हलाई द्रौपदी को दर्शकों के सामने सजीव करने में बेटिना केस्टानो सफल रहीं। चीरहरण के बाद कृष्ण के लिए उनकी करुण पुकार और फिर भीम के हाथों दु:शासन की मौत के दृश्यों में बेटिना ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं। भीम की भूमिका बिजू कुमार ने निभाई। सुमेश जी ने चेंदा और राजीव एन ने मद्दलम बजाया। पॉप स्टार सुनीता राव ने पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मलयाली और स्पेनिश में द्रौपदी का अपमान और दुख बयान किया।
निर्देशक सीजर के मुताबिक आगरा के दर्शकों ने ‘द्रौपदी’ को भरपूर प्यार दिया। ताजमहल के सामने इसके मंचन से पहले वह नर्वस थे, लेकिन दर्शकों की तालियों ने न केवल उनकी टीम का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनके संदेश को भी आगे पहुंचाया। कमिश्नर प्रदीप भटनागर, डीएम पंकज कुमार, डीएफओ केके सिंह, आकांक्षा समिति अध्यक्ष संगीता भटनागर, क्लब अध्यक्ष शिवानी चतुर्वेदी, जितेंद्र चौहान और सुरेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

साहित्य

Agra News: Senior litterateur Sheelendra Kumar Vashisht received the Sahitya Shiromani Award in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य...

साहित्य

Agra News: ‘Tara’s World’ inculcates the feeling of self-confidence and self-security in children in simple language…#agranews

आगरालीक्स…बच्चों को सरल भाषा में आत्मविश्वास व आत्मसुरक्षा की भावना जगाती है...

साहित्य

Agra Local News: Braj Dhara Literature Festival to be held in Agra on February 10-11…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 10-11 फरवरी को होगा ब्रज धरा साहित्य उत्सव. पद्मश्री बलवंत...

साहित्य

Agra News: 18 talents were honored at the 43rd anniversary of Sahitya Sangam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साहित्य संगम का 43वां वार्षिकोत्सव पर 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को...

error: Content is protected !!