नईदिल्लीलीक्स…भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में बारिश ने भारत को बचाया। न्यूजीलैंड ने 1-0 से श्रृंखला जीती।
श्रेयस और सुंदर के सहारे बनाए 219 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत की टीम श्रेयस अय्यर के 49 रन और वाशिंगटन सुंदर के 51 रन की बदौलत 47.3 ओवर में 219 रन ही बना सकी थी।

न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत पर नहीं मिला लाभ
इसके बाद न्यूजीलैंड ने तेज तर्रार तरीके से 18 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जो बंद नहीं हो सकी। इस पर अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया। उल्लेखनीय है दोनों देशों के बीच टी-20 मैच का भी सेम इसी तरह का हश्र रहा था , जिसमें भारत ने 1-0 से श्रृंखला जीती थी।