ओडिशालीक्स.. श्री जगन्नाथ रथयात्रा आज शाम निकाली जाएगी। 53 साल बाद दो दिन होगा आयोजन। उत्सव हो चुका है शुरू।
भगवान को आज दो घंटे पहले जगाया गया

भगवान जगन्नाथ को आज सुबह दो घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह चार बजे के स्थान पर दो बजे की गई। ढाई बजे से अभी तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुरी के राजा की ओर से भी पूजा अर्चना की गई है।
रथों की पूजा हुई, शाम को लगाए जाएंगे घोड़े
रथों की पूजा हो गई है। शाम साढ़े चार बजे रथों में घोड़े और सारथी लगाए जाएगे। इसके बाद सूर्यास्त होने से पहले तक रथों को खींचा जाएगा।
दो दिन होगा आयोजन, राष्ट्रपति भी आएंगी
इसके बाद दूसरे दिन भी यह आयोजन होगा। 1971 के बाद दो दिन रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।