आगरालीक्स.. आगरा में यमुना किनारा रोड पर मिले घायल तेंदुए की 36 घंटे बाद मौत हो गई, उसकी रीढ की हडडी में चोट थी, आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार शाम छह बजे तेंदुए की मौत हो गई थी, रात के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंगलवार की सुबह आगरा किला के पीछे यमुना किनारा रोड पर तेंदुए से दहशत फैल गई थी। रोड बंद कर दिया गया था, रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड कर ले गई, उसका एक्सरे कराया गया, उसमें उसकी रीढ की हडडी में चोट थी, मंगलवार को दिन भर घायल तेंदुआ पडा रहा, उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, उसने कुछ खाया भी नहीं।

शाम छह बजे मौत
घायल तेंदुए का इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही थी, उसकी जांच कराई गई, डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए थे, शाम साढे छह बजे तेंदुए की मौत हो गई।
तेदुआ कैसे घायल हुआ, होगी जांच
डीएफओ मनीष मित्तल का कहना है कि तेंदुए का पीछे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था, उसे बचाने के प्रयास किए गए लेकिन जान नहीं बच सकी। तेंदुआ घायल कैसे हुआ, इसकी जांच एसडीओ को सौंपी गई है। वहीं, जानकारों का कहना है कि यमुना किनारा रोड पर वाहन चलते है। बडे वाहन की चपेट में आने से तेंदुए घायल हुआ है।