आगरालीक्स …आगरा में चार्ज लेने के बाद एसएसपी अमित पाठक की बडी कार्रवाई, सादा ड्रेस में पहुंचे एसएसपी ने अवैधतहबाजारी वसूलने वाले को अरेस्ट किया, बुलट पर नंबर न होने पर चौकी प्रभारी का चालान कटवाया। एसएसपी की कार्रवाई के बाद खलबली मची हुई है, अवैध तहरबाजारी में पकडे गए युवक के समर्थन में भाजपा नेता थाना एत्माउददौला पहुंच गए हैं।
एसटीएफ में चार साल एसएसपी रहे अमित पाठक ने चार्ज लेने के 24 घंटे बाद कार्रवाई कर कडा संदेश दिया है। रविवार को वे सादा ड्रेस में यमुना पार पहुंचे, यहां एक युवक को वाहनों से तहबाजारी करते दबोच लिया। कई साल पहले यह बंद हो चुकी है। इसके तहत बाहर से आने वाले वाहनों से नगर निगम तहबाजारी के रूप में शुल्क लेता था, इसके ठेके उठते थे। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
चौकी प्रभारी से जमा कराया 100 रुपये जुर्माना
यमुना पार में एसएसपी की कार्रवाई की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर अरुण कुमार सिंह अपनी नई बुलट से मौके पर पहुंचे, उनकी बुलट की नंबर प्लेट खाली थी। इस पर एसएसपी अमित पाठक ने बिना नंबर की बाइक होने पर चालान काटने के लिए कहा, मौके पर ही चौकी प्रभारी से 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थाने पर पहुंचे भाजपा नेता
बताया जा रहा है कि पार्किंग के ठेके की आड में यमुना पार में अवैध तहबाजारी का काम चल रहा था, यह काम भाजपा नेता के संरक्षण में हो रहा था। एसएसपी द्वारा अवैध वसूली करने वाले युवक को पकडने की जानकारी होते ही भाजपा नेता थाना एत्माउददौला पहुंच गए। पुलिस ने एक भाजपा नेता के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस तहबाजारी वसूलने वाले युवक से पूछताछ कर रही है, इसमें कौन कौन लोग शामिल है और शहर में कहां कहां तहबाजारी ली जाती है, इसमें शामिल पूरे रैकेट के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।