आगरालीक्स… आगरा से जाने से पहले एसएसपी अमित पाठक आज अपने कार्यालय में पब्लिक से मिलेंगे, उनके ट्रांसफर की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट आने के बाद एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि जो भी उनसे मिलना चाहता है वह सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक एसएसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट आ सकता है।
यूपी में 25 आईपीएस अधिकारियों के सात मई 2019 की रात को तबादले किए गए। इसमें 2007 बैच के आईपीएस आगरा के एसएसपी अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। एसएसपी अमित पाठक को एसटीएपफ से आगरा का एसएसपी बनाकर भेजा गया था। उन्होंने आगरा में पुलिस की छवि सुधारने के साथ ही हेलमेट, अतिक्रमण और कूडा जलाने पर जुर्माना लगाने का सफल अभियान चलाया, आगरा वासियों में एसएसपी अमित पाठक लोकप्रिय हैं।
पौने दो साल आगरा में सुर्खियों में रहे एसएसपी अमित पाठक
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से ट्रांसफर होकर अमित पाठक ने 23 सितंबर 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर ज्वाइन किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे से हेलमेट की शुरूआत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया। सटोरियों पर कार्रवाई की और अतिक्रमण के खिलापफ अभियान चलाया, चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
आगरा के एसएसपी बने जोगेंदर कुमार, टीएचर से बने आईपीएस
एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ।