आगरलीक्स …अगारा में अविदिका व शरन्या ने तोड़े तैराकी के पुराने रिकार्ड तोड दिए, जीडी गोयनका स्कूल में आगरा जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित 13वीं सब जूनियर व जूनियर जिला तैराकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया।
सेंट एंथनी की 8 वर्षीय अविदिकी ने बैक स्ट्रोक में पुराने रिकार्ड (1 मिनिट 10 सैकेन्ड) को तोड़कर नया रिकार्ड 54 सैकेन्ड में (50 मीटर में) नया रिकार्ड बनाकर गोल्ड प्राप्त किया। वहीं ग्रुप-1 की शरन्या चाहर ने ब्रेस्ट स्ट्रोक में 55 सैकेन्ड के पुराने रिकार्ड को तोड़कर 42 सैकेन्ड (50 मीटर) पूरा कर गोल्ड प्राप्त किया। आयोजकों का कहना था कि तैराकी के प्रति बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर लगता है कि प्रदेशस्तर पर भी यह बच्चे गोल्ड प्राप्त करेंगे और आगरा शहर का नाम रोशन करेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पाना चाहती है अविदिका
8 वर्षीय अविदिका ने बताया कि वह 3 वर्ष की उम्र से स्वीमिंग सीख रहीं हैं और अन्तर्रा,ट्रीय स्तर पर गोल्ड पाकर वह अपने शहर व देश का नाम रोशन करना ताहती हैं। वह हर रोड 2 घंटे तैराकी की प्रैक्टिस करती हैं।
इन्होंने पुरस्कार प्रदान किए
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भगत सिंह बघेल (अध्यक्ष क्रेडाई), अजय कुमार सेठी (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी) व जीडी गोयंका के चेयरमैन संजय अग्रवाल थे। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल व सचिव उमेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अनुपम तिवारी, प्रशान्त कुमार, माधव शर्मा, टीएस पाराशर, अभिषेक कौशल, अंशुल कौशल, संतोष कुमार, टीआर थापा, मिहीर मुद्गल, सुभाष शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, पवन वर्मा, आशीष तिवारी, नीलम सिंह व डीपीएस स्कूल के बल्लभ सर स्पोर्ट्स इंचार्ज का योगदान रहा। विजेता प्रतिबागियों को मैडल व सबी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान के गए।
रिजल्ट
बैक स्ट्रोक (50 मीटर)
लड़कियाः अद्विका भारद्वाज प्रथम, अंजुलिका सिसौदिया द्वितीय, आरची त्यागी तृतीय।
ग्रुप-1 बटरफ्लाई (50 मीटर)
लड़कियाः शरन्या चाहर प्रथम, अंजूरिका भसीन द्वितीय, भूमिका चौरसिया तृतीय।
लड़केः शाश्वत चाहर प्रथम, निष्कर्ष दौनेरिया द्वितीय, अभिजीत चौधरी तृतीय।
ग्रुप-2 बटरफ्लाई (50 मीटर)
लड़कियाः श्रेया सिंह प्रथम, कोपल अग्रवाल द्वितीय, मन्या अग्रवाल तृतीय।
लड़केः मृदु वर्धन शर्मा प्रथम, सिद्धार्थ मिस्रा द्वितीय, पार्थ मिश्रा तृतीय।
ग्रुप 3 बटरफ्लाई (50 मीटर)
लड़कियाः प्रियांशी प्रथम, आरुषि शवने द्वितीय, नावदा पालीवाल तृतीय।
लड़केः अतुल्य गुप्ता प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय, स्वास्तिक मित्तल तृतीय।
ग्रुप-4 बटरफ्लाई (50 मीटर)
लड़कियाः अधविका भारद्वाज प्रथम, रिषिका चौपड़ा द्वितीय, मन्या शाह तृतीय।
बैक स्ट्रोक ग्रुप वन (50 मीटर)
लड़कियाः शरन्या चाहर प्रथम, जहान्वी चतुर्वेदी द्वितीय, संस्कृति गुप्ता तृतीय।
लड़केः शाश्वत चाहर प्रथम, अभिजीत चौधरी द्वितीय, अनीष अग्रवाल तृतीय।
Leave a comment