आगरालीक्स,…..आगरा के सेंट मेरीज चर्च, प्रतापपुरा पर हुए हमले और माता मरियम की मूर्ति के गले में श्वान का पटटा बांधने के आरोपी पुलिस गिरपफत में नहीं आ सके हैं। आगरा पुलिस ने अब जांच की दिशा बदल दी है। गुरुवार को सेंट मेरीज चर्च में सुबह तीन बजे के करीब हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान यानी सुबह 2 30 से 4 30 बजे तक आने वाली पफोन कॉल को टेस किया गया है। पुलिस ने 150 फोन कॉल टेस किए हैं। इससे पुलिस हमले के आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।
उधर, पुलिस की जांच मिशनरी स्कूलों में प्रवेश न होने से आक्रोशित लोगों पर भी है। पिछले दिनों सेंट एंथनीज स्कूल में प्रवेश के लिए पहुंचे सपा के महानगर अध्यक्ष फर्रुख शियर ने सिस्टर से अभद्रता कर दी थी। मीडिया में खबर आने के बाद सपा ने मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली और धांधली के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही पिछले दिनों आगरा में धर्मांतरण को लेकर हुई मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जांच की जा रही है।
Leave a comment