आगरालीक्स…. आगरा के सेंट मेरीज चर्च पर हुए हमले के बाद से ईसाई समाज में आक्रोश है। वे राजनीतिक मंशा के साथ चर्च में आ रहे नेताओं का विरोध कर रहे हैं। यहां तक के प्रार्थना सभा में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि नेताओ के आश्वासन की जरूरत नहीं है यदि वे कुछ कर सकते हैं तो आरोपियों को पकडकर दिखाएं। इसके बाद से भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता ईसाई समाज के वोट बैंक के लिए सक्रिय हो गए हैं।
शनिवार को ईसाई समाज का प्रतिनिधिमंडल राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर के नेतत्व में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिले, उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकडे जाने और प्रदेश में चर्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधमंडल में पफादर पॉल तानेकल, पफादर जान फरेरा आदि शामिल रहे।
Leave a comment