Monday , 19 October 2026
Home बिजनेस Startup: Incense sticks made from flowers growing in temples…#agranews
बिजनेसमथुरामथुरालीक्स

Startup: Incense sticks made from flowers growing in temples…#agranews

325

आगरालीक्स…मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से यह शख्स बना रहे है धूपबत्ती, खूब कर रहे लोग पसंद, विदेशों तक डिमांड. अब रोजगार भी दे रहे..पढ़ें पूरी खबर (dhoopbatti making)

मथुरा के राम गोपाल और दीपांश गर्ग ने मिलकर मंदिरों में अर्पित किए जाने वाले फूलों से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाते हैं. यह प्रयास इतनी आसानी से सफल नहीं हुआ बल्कि दोनों ने कूड़े में फेंके जाने वाले इन फूलों पर बहुत रिसर्च की और उसके बाद इससे खुशबूदार धूपबत्ती तैयार की. (new startup in Mathura and Agra)

आपने अक्सर कूड़ा निस्तारण को लेकर सरकार और पर्यावरण प्रेमियों को चिंतित होते हुए जरुर देखा होगा. पूर्ण रूप से कचरा न सही पर कुछ ऐसा ही मंदिरों में भी फूलों और पूजा सामग्री का वेस्ट बड़ी मात्रा में निकलता है. जिसको ब्रज की धरती के रामगोपाल और दीपांश ने बड़ी गंभीरता से देखा और उस कूड़े के निस्तारण के लिए एक ऐसा उपाय सोचा, जिसकी आज हर कोई तारीफ कर रहा है. दीपांश मंदिरों में अर्पित किए जाने वाले फूलों से धूपबत्ती बनाते हैं. यह प्रयास इतनी आसानी से सफल नहीं हुआ बल्कि दीपांश ने कूड़े में फेंके जाने वाले इन फूलों पर बहुत रिसर्च की और उसके बाद इससे खुशबूदार धूपबत्ती तैयार की, जिनको वापस पूजा में इस्तेमाल किया जा रहा है. (New Business ideas)

रामगोपाल और दीपांश कहते हैं कि उन्होंने इसके लिए लखनऊ, कानपुर में कई जगह जाकर जहां धूपबत्ती पर काम हो रहा है. वहां जाकर उन लोगो से ट्रेनिंग ली और अपने साथ 06 बहनों को जोड़कर काम की शुरुआत की. आज मथुरा के प्लांट से तैयार गौकृपा धूपबत्ती घर-घर में इस्तेमाल होते हुए आसानी से देखी जा सकती है. दीपांश अपने प्रोडक्ट को सफलता की उस ऊंचाई पर ले जा पहुंचे हैं कि अब विदेशों से भी उन्हें आर्डर मिल रहे हैं। यह 80 रुपये के पैक में प्रोडक्ट सेल कर रहे हैं. (Mathura mandir)

दीपांश कहते हैं कि मंदिरों में अर्पित फूलों से बनाई गई धूपबत्ती ग्राहकों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही हैं कि लोग इन्हें बार-बार खरीदना पसंद कर रहे हैं. इसलिए लगातार मार्केट में उनके प्रोडक्ट के डिमांड बढ़ रही है. जहां पर मंदिरों में से निकलने वाले फूलों के कूड़े से धूपबत्ती तैयार की जा रही है

कैसे तैयार होती हैं वेस्ट फूलों से अगरबत्ती और धूप
दीपांश गर्ग ने बताया कि अमूमन बाजारों में मिलने वाली अगरबत्ती और धूप में कोयला और फ्रेगरेंस के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता है और इसको बनाने का प्रिंसिपल भी यही कहता है. इसलिए वह सबसे पहले फूलों के वेस्ट को पाउडर फॉर्म में बदलते हैं और कोयले की जगह धूपबत्ती में वेस्ट फूलों का पाउडर, गाय का गोबर, हवन सामाग्री जिसमें नागरमोथा, जटामासी, काचरी, सुगंध कोकिला, चंदन पाउडर, गूगल जैसे 48 शुद्ध प्राकृतिक जड़ी बूटियों का मिश्रण का उपयोग किया जाता है. जिससे कि हवन किया हो, ऐसी खुशबू आती है व केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता और कुछ इस तरह से तैयार होती है मंदिर में अर्पित किए जाने वाले फूलों से धूपबत्ती.

  1. इस धूपबत्ती से सात्विक व सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
  2. सूक्ष्म हवन स्वरूप है जिससे वास्तुदोष निवारण होते है एवं पर्यावरण शुद्ध होता है।
  3. वेद शास्त्रों में शुद्ध धूपबत्ती वा दीपक का ही उल्लेख है।
  4. बहनों को रोजगार मिलता है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Tragic accident: Two young men riding a Royal Enfield Hunter die…#mathuranews

मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा. रॉयल एनफील्ड हंटर सवार दो युवकों की मौत. पेड़ से...

मथुरा

On Sharad Purnima, Thakur Ji will appear in the ‘Maharas’ (divine dance) posture, holding a flute, and offer a special ‘darshan’

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर...

मथुरा

Mathura News: Two workers fell from the third floor of a guest house in Vrindavan; a woman died, and a young man was injured

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर. महिला...

बिजनेस

Calling Name Presentation on mobile screens to be mandatory from November 1, 2026

आगरालीक्स…एक नवंबर से बदलाव. मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉल करने वाले का...

error: Content is protected !!