
राहुल गोस्वामी है सरगना
एसटीएफ द्वारा गैंग का सरगना राहुल गोस्वामी हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ में बडा खुलासा हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड की आॅनलाइन परीक्षा के सॉफ्टवेयर को गैंग के सदस्यों ने हैक कर लिया, इसके बाद परीक्षार्थियों से पास कराने के लिए तीन से चार लाख् में सौदेबाजी की गई। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गैंग के सदस्य सही उत्तर दर्ज कर देते हैं और परीक्षार्थी को आॅनलाइन परीक्षा देते समय अपनी तरफ से कोई जवाब नहीं देना होता है। इस तरह से सैकडों परीक्षार्थियों से बुकिंग की गई थी।
शनिवार को पकडे गए थे हाईटेक सॉल्वर
इससे पहले शनिवार को रेलवे भर्ती परीक्षा में हाईटेक सॉल्वर पकडे गए थे। इन्होंने एक इलेक्ट्रोनिक बनियान तैयार की थी, पुलिस के भी बनियान का डेमो देखने के बाद होश उड गए। यही नहीं, इलेक्ट्रोनिक बनियान को बनाने वाला आरोपी रेडियो मैकेनिक है। पुलिस ने चार शातिरों को पकडने के साथ उनसे चार मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगी बनियान, छह मोबाइल फोन और चार लाख 80 हजार कैश बरामद किया गया है।
आगरा में रविवार को कई पदों के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा थी। इससे पहले ही मलपुरा पुलिस ने चार शातिरों को पकड लिया। एएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार साल्वर राजस्थान के हैं। जितेन्द्र मीणा निवासी भरतपुर, राजेश व हंसराज मीणा संवाई माधौपुर और मुकेश जिला बरौली का रहने वाला है। साफ्टवेयर जितेंद्र इनका सरगना है। वह कंप्यूटर और मोबाइल का मास्टर है।
Leave a comment