आगरालीक्स…आगरा के जैन मंदिर से दानपात्र को चोर ले गए। मंदिर से दानपात्र चोरी होने से खलबली मची गई है। शुक्रवार सुबह मंदिर में स्थानीय लोग पहुच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के मोती कटरा में 100 साल पुराना श्री सूर प्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर है। पवन कुमार जैन मंदिर की देखरेख करते हैं और मंदिर के पीछे ही रहते हैं।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर का गेट खुला देखा। वो अंदर गए तो अंदर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़ा दानपात्र तोड़कर कैश चोरी कर लिया। छोटा दानपात्र नहीं था।
मंदिर में रखीं अष्टधातु की दो मूर्तियां भी चोरी कर ली गई थीं। पवन के मुताबिक चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ने का प्रयास किया। मगर, अंदर के गेट का ताला नहीं खोल सके। इसलिए मंदिर के दूसरे गेट का ताला तोड़ा। बड़े दानपात्र को एक साल से नहीं खोला गया था। उसमें 40 हजार तक कैश हो सकता है। वहीं सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की। खोजी कुत्ता मंदिर से बाहर ही नहीं गया। इससे पहले जयपुर हाउस स्थित जैन मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। छत्ता क्षेत्र में एक जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था।