आगरालीक्स …ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ताजमहल से मिली, पूछा आंधी में ताज का कौन सा पिलर गिर गया था, उन्होने रॉयल गेट व दक्षिणी गेट का उत्तर-पश्चिमी गुलदस्ता पिलर गिरने की ली। ताजमहल के साए में ड्रीम गर्ल की अदाएं, को देख पर्यटकों के कदम थम गए, उनके साथ फोटो कराने के लिए भीड उमड पडी, उन्होंने भी डायना बेंच पर अपने परिजनों के साथ फोटो कराए।
रविवार को मथुरा से बॉलीवुड अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी आगरा पहुंची। यहां शाम 5:45 बजे अपने भाई व भाभी के साथ ताज का दीदार करने के लिए पहुंची, स्मारक में उन्होंने मुख्य मकबरे, शाहजहां व मुमताज की कब्रों, इनले वर्क, इतिहास आदि के बारे में जानकारी ली। ताज में उन्होंने मुख्य मकबरे व डायना बेंच पर परिजनों के साथ फोटो भी खिंचाए।
स्मारक के दीदार के दौरान हेमा मालिनी ने तूफान से ताज को पहुंचे नुकसान के बारे में भी जानकारी की। पूछा कि कौन-सा गुलदस्ता पिलर गिरा था। इसके बाद उन्हें रॉयल गेट व दक्षिणी गेट का उत्तर-पश्चिमी गुलदस्ता पिलर गिरने की जानकारी ली।
विजिटर बुक में लिखा
हेमा मालिनी ने ताज की विजिटर बुक में कमेंट करते हुए लिखा कि ताज की उनकी यात्रा शानदार रही। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज को उसकी स्थिति के अनुसार बनाकर रखा जा रहा है। मैं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के देश के खूबसूरत गौरव की देखभाल के महान काम की सराहना करती हूं।
एक घंटे ताजमहल में रहीं, चाय में मिलाई चीनी
ड्रीम गर्ल अपने परिजनों के साथ करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहीं, उनके ताजमहल में प्रवेश करते हुए पयर्टकों ने पहचान लिया। उनकी एक झलक पाने और फोटो कराने के लिए भीड उमडने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने भीड को रोका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य मकबरे के दीदार के उपरांत सांसद हेमा मालिनी ने संरक्षण सहायक के ऑफिस में चाय की चुस्कियां भी लीं। उन्होंने आधा कप चाय पी। शुरू में उन्होंने चाय में चीनी नहीं ली, लेकिन बाद में स्वयं उसमें चीनी मिलाई।