आगरालीक्स.. आगरा में गुरुवार सुबह से धूप निकल आई है, खुशनुमा माहौल है, सर्द हवा में गुनगुनी धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं, पढे कैसा रहेगा आगे मौसम.
आगरा में कडाके की सर्दी से राहत मिल गई है, गुरुवार सुबह से ही ध्ूाप निकल आई है। धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। लोग घरों से बाहर निकल आए हैं और धूप का आनंद ले रहे हैं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7. 4 डिग्री रहा।
सुबह छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी, इससे तापमान सात से आठ डिग्री के बीच में रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
| 22-Jan | 6.0 | 20.0 | Dense Fog | |
| 23-Jan | 8.0 | 20.0 | Shallow Fog | |
| 24-Jan | 7.0 | 18.0 | Moderate Fog | |
| 25-Jan | 5.0 | 17.0 | Shallow Fog | |
| 26-Jan | 5.0 | 17.0 | Fog | |
| 27-Jan | 5.0 | 18.0 | Fog |