Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Supreme Court order: SBI should give details of electoral bonds by tomorrow, Election Commission should release it by March 15
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Supreme Court order: SBI should give details of electoral bonds by tomorrow, Election Commission should release it by March 15

147

नईदिल्लीलीक्स…सुप्रीम कोर्ट का चुनावी बॉन्ड को लेकर सख्त रुख। एसबीआई की सभी दलीलें खारिज। एलेक्टोरल बॉन्ड का पूरी डिटेल कल तक देने के आदेश

संविधान पीठ ने सुनाया फैसला

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने आज भारतीय स्टेट बैंक की एक याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान एसबीआई ने कहा कि हमे चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके लिए थोड़ा समय चाहिए।

सीजेआई ने कहा 26 दिन से आप क्या कर रहे थे

सीजेआई ने इस पर कहा कि पिछली सुनवाई 15 फरवरी से अब तक 26 दिन में आपने क्या किया। इसके बाद संविधान पीठ ने एसबीआईई को कल तक चुनावी बांड का सभी जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग सभी जानकारी इकट्टा कर 15 मार्च की शाम पांच बजे तक बेवसाइट पर प्रकाशित करे।

एसबीआई ने मांगा था 30 जून तक का समय

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक ने राजनीतिक दलों द्वारा नकदी में परिवर्तित किए गए प्रत्येक चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय मांगा था।

अवमानना का भी लगाया गया था आरोप

बता दें कि इस याचिका में एसबीआई के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया गया था। आरोप लगाया गया था कि एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को मिले चंदे का विवरण चुनाव आयोग को छह मार्च तक सौंपे जाने संबंधी शीर्ष अदालत के निर्देश की जानबूझकर अवमानना की है।

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के साथ जज संजीव खन्ना, जज बी.आर. गवई, जज जेबी पारदीवाला और जज मनोज मिश्रा शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!