Taj Mahotsav 2020 start from 18 February in Agra
आगरालीक्स…आगरा में ताजमहोत्सव 18 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है, मीत ब्रदर्स, आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शिल्पग्राम में सजने वाले ताजमहोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच 10 दिनों तक शाम 6.40 से रात्रि 12 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इनमें शास्त्रीय गायन से लेकर बालीवुड नाइट, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन, मुशायरा, सूफी गायन, कव्वाली, भरत नाट्यम, कथक के अलावा मीत ब्रदर्सव लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे।
50 रुपये प्रवेश शुल्क
ताजमहोत्सव का प्रवेश शुल्क 50 रुपये प्रति व्यक्ति रखा है। ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को ताजमहल की टिकट पर नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। स्कूल यूनिफार्म पहनकर शिक्षकों के संग 50 बच्चों के ग्रुप को एकमुश्त 500 रुपये में प्रवेश मिलेगा। तीन वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। विदेशी पर्यटकों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।
18 फरवरी शाम 6.40 उद्घाटन, ब्रज की होली पं. मुरारीलाल शर्मा
18 फरवरी रात्रि 8 बजे रामायण पर आधारित शाम सत्य समर्पण
19 फरवरी रात्रि 8 बजे कव्वाली निजामी ब्रदर्स
20 फरवरी रात्रि 8 बजे सूफी गायन मो. अमन
21 फरवरी रात्रि 8 बजे गंगा अवतरण आरुषी पोखरियाल
22 फरवरी रात्रि 8 बजे रीयलिटी शो स्टार नाइट हेमंत ब्रजवासी
23 फरवरी रात्रि 8 बजे मुशायरा
24 फरवरी रात्रि 8 बजे बालीवुड नाइट नीति मोहन
25 फरवरी रात्रि 8 बजे भोजपुरी नाइट सुरेश कुशवाह
26 फरवरी रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन
27 फरवरी रात्रि 8 बजे बालीवुड नाइट मीत ब्रदर्स
सदर बाजार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम सदर बाजार स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर 19 फरवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सूरसदन में होंगे कार्यक्रम
सूरसदन प्रेक्षागृह में नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन होगा। 22 फरवरी को होटल क्लार्क शिराज में स्पीहा व टूरिज्म गिल्ड के सहयोग से आगरा बियोंड ताज सेमिनार होगी।