Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Taj Mahotsav 2025: Make a good theme and send it by 15th January, you will get Rs 10,000….#agranews
आगरा

Taj Mahotsav 2025: Make a good theme and send it by 15th January, you will get Rs 10,000….#agranews

आगरालीक्स…ताज महोत्सव 2025 के लिए अभी तक नहीं आई कोई अच्छी थीम. 15 जनवरी तक अच्छी सी थीम बनाकर भेजें, पसंद की गई तो मिलेंगे 10 हजार रुपये

सचिव, ताज महोत्सव समिति ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है। पूर्व में थीम निर्धारण हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 24 दिसम्बर 2024 रखी गई थी जो कि अब दिनांक 15 जनवरी 2025 की जाती हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने आगे यह भी बताया है कि आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 15 जनवरी 2025 की सायं 5.00 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा। दूरभाष : 0562-2226431/ई-मेल: agrauptourism@gmail.com पर प्रेषित करने का कष्ट करें। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रू० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!