सादाबाद के मढाका निवासी राजेश सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह ताज सुरक्षा में तैनात थे। उनकी 23 नवंबर को अकोला निवासी रूबी से शादी हुई थे। वे यहां न्यू आगरा में हॉस्टल में किराए पर रह रहे थे। 23 जनवरी की रात को वह डयूटी पर नहीं गए। सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला, उनका पर्स और मोबाइल भी गायब था। परिजनों के आने के बाद उनका कमार खोला गया था मोबाइल और पर्स कमरे में मिले। इससे पहले राजेश सिंह को पुलिस ट्रेनिंग के दौरान कुछ लोग पकड ले गए थे और पिटाई लगाई थी। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment