आगरालीक्स आगरा के ताजमहोत्सव में पहले दिन सिंगर जावेद अली की आवाज का जादू चला। आज कौन देंगे प्रस्तुति
शनिवार को पहले दिन मंचीय प्रस्तुतियों की शुरुआत में गजल गायक सुधीर नारायन व साथियों ने थीम सांग ‘विरासत की छांव में, प्रेम के इस गांव में, आओ मनाएं हम ताज महोत्सव..’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद मुरारी लाल शर्मा और साथियों ने ब्रज लोक गीत एवं नृत्य की मनोहर प्रस्तुतियां दीं। ब्रज की फूलों की होली और मयूर नृत्य देख दर्शक गदगद हो उठे। इसके बाद एसओएस केयर द्वारा लेजर शो की प्रस्तुति दी गई। बॉलीवुड नाइट में पार्श्व गायक जावेद अली ने अपने सुरों से महोत्सव में रंग जमाया। जश्न-ए-बहारा है.., दीवाना कर रहा है.., जश्न-ए-इश्क.., टिंकू जिया.. समेत अन्य गीत सुनाए तो दर्शक झूम उठे।
26 साल से मनाया जा रहा ताजमहोत्सव
शनिवार को ताज महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर चंद्रकांत ने उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव भारतीय संस्कृति का एक गुलदस्ता है। 26 साल के सफर में यह निरंतर महकता जा रहा है। शिल्पग्राम के मंच पर देश के विभिन्न कलाकारों को अपनी कला और शिल्पियों को अपने हुनर के प्रदर्शन का मौका मिलता है।
19 मार्च के ताजमहोत्सव के कार्यक्रम
शिल्पग्राम
सात बजे से भजन, तबला वादन, कथक, सनातन द सोल आॅफ म्यूजिक, अवधी लोक गायन और कव्वाली अहसान भारती
सदर बाजार
रात आठ बजे से यूनिक डांस, न्रत्य
सूरसदन
एक अजनबी लाश नाटक
आगरा कॉलेज गंगाधर शास्त्री भवन
शाम तीन बजे से गायन सुधीर कुमार
सूफी रॉक बैंड
Leave a comment