आगरालीक्स… आगरा के ताजमहोत्सव की थीम चुन ली गई है, इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। निधि ने 18 से 27 फरवरी तक होने जा रहे ताज महोत्सव की थीम ‘धरोहर’ दी थी, इस पर सहमति बन गई है। इस बार ताजमहोत्सव ‘धरोहर’ थीम पर मनाया जाएगा।
ताजमहोत्सव के लिए हर बार थीम रखी जाती है, इस बार शहरवासियों से थीम का सुझाव मांगा गया था, जिस थीम को चुना जाता है उसे 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना था। मंगलवार को ताजमहोत्सव आयोजन समिति की बैठक में ताज महोत्सव के लिए आई थीम पर विचार किया गया। समिति के सचिव उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि दर्जनों सुझाव में से निधि श्रीवास्तव की थीम धरोहर को चुना गया। ताज महोत्सव के समापन पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस थीम पर ही महोत्सव का प्रवेश द्वार, स्टेज, होर्डिंग, आंतरिक साज सज्जा कराई जाएगी।
फाइल फोटो