फिरोजाबादलीक्स…संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक के पास गई महिला. तांत्रिक ने लड्डू खिलाया और किया दुष्कर्म. पुलिस ने तांत्रिक को किया अरेस्ट
संतान प्राप्ति न होने पर हाथरस की एक महिला के साथ फिरोजाबाद में तांत्रिक ने दुष्कर्म किया है. शिकाय के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है और उसे जेल भेजा है.हाथरस की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला के संतान नहीं हो रही थी. इस पर वह फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के मुनिया खेड़ा में एक तांत्रिक (भगत) के पास गई थी. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तांत्रिक ने उसे एक लड्डू खिलाया और फिर मंदिर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भगत चंद्रपाल को अरेस्ट कर लिया है.